फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती ने हड़पे 37 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

महिला ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना 37 हजार ठगे
- पिता के इलाज के नाम पर युवक से डलवाए अपने खाते में पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेसबुक पर एक युवती ने युवक से दोस्ती करके पिता के इलाज के बहाने से 37 हजार रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए। रुपये डलवाने के बाद से युवती ने अपना फेसबुक पेज डिलीट कर दिया। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ निवासी आर अहमद नोएडा के सेक्टर-44 में किराये पर रहते हैं। वह ग्रेटर नोएडा स्थित एक बाइक कंपनी में इंजीनियर हैं। उनका फेसबुक पर एक अकाउंट है और उनके पास बिहार के समस्तीपुर निवासी एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसका नाम आयशा था। उन्होंने युवती की दोस्ती की रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

युवती से दोस्ती होने पर अकसर फेसबुक के माध्यम से बात होने लगी। आर अहमद ने बताया कि 12 नवंबर को युवती से बात हुई तो उसने अपने आप को बहुत परेशान बताया। कारण पूछने पर उसने बताया कि उनके पिता के दिल की बीमारी के इलाज के लिए कुछ रुपये की सख्त जरूरत है। उसने पूछा कि कितने रुपये चाहिए तो बताया कि 50 हजार रुपये की जरूरत है।
युवक ने बताया कि वह अपने खाते से 37 हजार रुपये अभी भेज सकता है। युवती ने पहले पैसे लेने से इंकार किया मगर फिर कहा कि वह जल्द ही लौटा देगी। इस पर युवक उसके बैंक खाते में 37 हजार रुपये भेज दिए। दो दिन किसी काम में व्यस्त रहने के बाद जब युवती का फेसबुक प्रोफाइल खोलने का प्रयास किया तो पता चला कि वह अकाउंट ही डिलीट कर दिया गया है। बाद में जांच करने पर पता चला कि युवती ने किसी और की फोटो लगा रखा थी और आईडी भी नकली थी। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 में मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मामला साइबर सेल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी : एसपी
एसपी सुधा सिंह ने बताया कि फेसबुक और सोशल मीडिया पर अन्य माध्यमों से इस तरह की धोखेबाजी की जा रही हैं। पुलिस भी ऐसे गिरोह को पकड़ने के लिए काम कर रही है। मगर आम लोगों को भी इससे सतर्क रहने की जरूरत है इसलिए फेसबुक समेत अन्य माध्यमों से किसी के बहकावे में न आए और जो रुपये या गिफ्ट आदि भेजने के नाम पर पैसे मांगे तो उससे सावधान हो जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें