फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मोबाइल देकर 20हजार ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मोबाइल थमाया और 20,000 रुपये ले उड़े
विज्ञापन

नोएडा। गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक को खराब मोबाइल देकर बाइक सवार दो बदमाश 20,000 रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से की है। निजी कंपनी में काम करने वाला सेक्टर-44 निवासी नौशाद आलम मंगलवार रात गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के बाहर छोटे भाई का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक आए। एक ने पीड़ित से कहा कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती है। उसे रुपये की सख्त जरूरत है, इसलिए वह अपना मोबाइल बेच रहा है। जिसकी कीमत 55,000 रुपये है। लालच में आकर नौशाद 20,000 रुपये में मोबाइल खरीदने को तैयार हो गया। रुपये लेने के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। जब नौशाद ने मोबाइल को देखा तो वह खराब था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें