फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियाई महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन


घर में घुसकर नाइजीरियाई महिला से दुष्कर्म का प्रयास
- नाइजीरिया मूल के दो युवकों पर लगाया आरोप, दोनों आरोपी सगे भाई
- पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सिग्मा-2 सेक्टर निवासी नाइजीरियाई महिला ने अपने ही देश के दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज के छात्र हैं। हिरासत में लेने के बाद आरोपियों ने कासना कोतवाली में भी हंगामा किया। वारदात की जानकारी नाइजीरिया के दूतावास को भी दे दी गई है।
नाइजीरियाई महिला अपने दो बच्चों के साथ सिग्मा-2 सेक्टर में रहती है। महिला ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे ईमा और उसका भाई चिनोमसो घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की और घर में तोड़फोड़ कर भाग गए। पीड़िता ने सुबह 6 बजे कासना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि जब पुलिस महिला के घर जांच को पहुंची तो वहां पर बीयर आदि की कई बोतल भी पड़ी हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दोनों युवक खुद को निर्दोष बताकर कोतवाली में हंगामा करने लगे। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें