दिल्ली के ध्यानार्थ
-------
पुलिसकर्मी पर अश्लीलता का आरोप, युवती ने दी शिकायत
नोएडा। चौड़ा गांव निवासी युवती ने कोतवाली में शिकायत देकर एक पुलिसकर्मी पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। उत्तराखंड निवासी युवती चौड़ा में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। आरोप है कि रविवार को युवती के फोन पर अभिषेक की ओर से अश्लील मेसेज आने लगे। इस मामले की शिकायत के लिए पीड़िता ने 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन वहां से नोएडा के साइबर सेल का नंबर दिया गया। पीड़िता ने संबंधित नंबर पर बात की तो पुलिसकर्मी ने मदद करने की जगह अश्लीलता शुरू कर दी। इसके बाद फिर से उसने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिसकर्मी से बात की तो बताया गया कि जो नंबर दिया है, वह सही है और पुलिसकर्मी का ही है। बुधवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर-24 पुलिस से की है। इंस्पेक्टर पंकज पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।