फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी से नकदी, मोबाइल और पर्स लूटा
विज्ञापन

नोएडा। छिजारसी में किराना कारोबारी ने दो युवकों पर मारपीट कर लूटने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने कारोबारी से मोबाइल, पर्स और 12 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने फेज-3 पुलिस से घटना की शिकायत की है। मूलरूप से बिहार के मधुबनी जनपद निवासी असलम सिद्दिकी परिवार के साथ छिजारसी में मस्जिद वाली गली में अपने मकान में ही किराना की दुकान चलाते हैं। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार रात वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी छिजारसी निवासी सरफराज और बबलू उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने उनसे दुकान खोलकर कुछ सामान देने को कहा। पीड़ित के मना करने पर दोनों ने उनसे मारपीट कर लूटपाट की और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें