फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को बंधक बना कैब लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को बंधक बना कैब लूटी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ऐप के माध्यम से मथुरा से दिल्ली के लिए कैब बुक कराकर बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर कार लूट ली। बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और उसे एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर चूहड़पुर के पास फेंककर फरार हो गए। वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बुकिंग वाले मोबाइल नंबर के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

खरखोदा (मेरठ) निवासी वाजिद स्विफ्ट डिजायर कैब के रूप में चलाते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में वाजिद ने कहा है कि वह सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे मथुरा में थे, तभी ऐप के माध्यम से उनकी कैब दिल्ली की बुक की गई। दो युवक दिल्ली जाने के लिए उनकी कैब में सवार हुए। वाजिद दोनों को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली लेकर जा रहे थे। जेवर टोल से लगभग बीस किलोमीटर के बाद ग्रेटर नोएडा की ओर पहुंचते ही बदमाशों ने वाजिद को बंधक बना लिया और एक बदमाश चालक की सीट पर सवार हो गया। बदमाश वाजिद को चूहड़पुर अंडरपास के पास फेंककर कैब लूटकर भाग गए। ईकोटेक-1 थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के मोबाइल नंबर से उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें