जज को उलझाकर कार से मोबाइल चोरी
नोएडा। सेक्टर-62 में फोर्टिस अस्पताल के पास पैर पर टायर चढ़ जाने के बहाने बदमाशों ने जज को उलझाकर फोन चोरी कर लिया। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से शिकायत की गई है। सेक्टर-93 निवासी विवेक सिन्हा गाजियाबाद लोक अदालत में न्यायाधीश हैं। मंगलवार सुबह वह अपनी कार से कोर्ट जा रहे थे। फोर्टिस के पास ट्रैफिक अधिक था। तभी दो युवक विवेक सिन्हा की कार के शीशे पर हाथ मारने लगा। उन्होंने शीशा उतारकर पूछा तो एक युवक ने कहा कि पैर पर टायर चढ़ गया है। एक ने उन्हें बातों में उलझाया और दूसरा उनका मोबाइल लेकर भाग गया। ब्यूरो