युवती का कार्ड क्लोन कर निकाले 10 हजार
नोएडा। एक युवती का डेबिट कार्ड क्लोन कर ठगों ने दस हजार रुपये निकाल लिए। युवती सेक्टर-63 की कंपनी में काम करती है। युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाहदरा, दिल्ली निवासी कृतिका सेक्टर-63 की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। उनका खाता सेक्टर-63 के एचडीएफसी बैंक में है। सोमवार दोपहर को वह ऑफिस में ही थीं, तभी उनके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकाले जाने का एसएमएस आया। जबकि डेबिट कार्ड उनके पास ही था। इसके बाद कृतिका ने तुरंत कस्टमर केयर को फोन कर अपना कार्ड ब्लॉक कराया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो