फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से 1.17 करोड़ निकालने का मामला, फरार आरोपी ने भी बुक कराया था प्लॉट

Mon, 03 Sep 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में कैश डालने के दौरान 1.17 करोड़ रुपये निकालने के मामले में फरार तीसरे अजीत ने भी घर बनाने के लिए प्लॉट बुक कराया था। पुलिस की मानें तो आरोपी ने इसके लिए 8 लाख रुपये दिए थे। मामले में दो आरोपियों राजन भारद्वाज और शंकर झा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सोमवार को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने भी कुछ कैश डालने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की है।

विज्ञापन


थाना सेक्टर-24 इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि दिल्ली-गुरुग्राम के सरकारी-गैरसरकारी बैंकों में लॉजीकैश कंपनी कैश डालने का काम करती है। सोमवार को सेक्टर-11 स्थित कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बुलाकर पूछताछ की गई है। मंगलवार को भी बैंक और कंपनी के आला अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इंश्योरेंश की रकम हासिल करने के लिए 1.17 करोड़ रुपये निकालने का आरोप तो नहीं लगाया गया।

अहम है कि मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियो मास्टर माइंड राजन भारद्वाज ने फरीदाबाद में होंडा सिटी कार भी बुक कराई थी जबकि जबकि दूसरा सहयोगी शंकर झा दिल्ली में फ्लैट की तलाश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें