कुकर्म मामले में दो नाबालिगों पर केस
नगीना
खंड नगीना के गांव मोहम्मद नगर (हवननगर) में सात वर्षीय बच्चे के साथ
सामूहिक कुकर्म करने के मामले में दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ नगीना थाने
में केस दर्ज हुआ है। मामले की शिकायत पीड़ित बच्चे के चाचा जमशेद ने
रविवार को नगीना थाने में दी थी। पुलिस ने सोमवार को बच्चे का मेडिकल कराया। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जमशेद का आरोप है कि गांव के दो बच्चे उनके भतीजे को
बहला फुसलाकर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित पक्ष ने जानकारी मिलने के बाद नगीना थाने को अवगत कराया। जांच
अधिकारी राजबीर ने बताया कि बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।