फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बैंक से निकाले रुपए स्कूटी की डिग्गी से हुए चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 May 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के दो लाख 90 हजार रुपए स्कूटर की डिग्गी से चोरी हो गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लल्लन ठेकेदार ने बैंक से 2 लाख 90 हजार रुपए की रकम निकालकर स्कूटर की डिग्गी में रखी और किसी अज्ञात ने उनके डिग्गी में रखे रुपयों पर हाथ साफ कर लिया। जानकारी के मुताबिक लल्लन प्रेम नगर में किसी से बात करने के लिए खड़े हो गए। अभी स्कूटर से चंद कदम दूर ही निकले थे कि किसी ने लल्लन के पैसों पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। लल्लन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें