जेब में था डेबिट कार्ड, खाते से निकले 80 हजार
जारचा। बैंक खाता से चार बार में 80 हजार की नकदी निकालने का मामले सामने आया है। जबकि एटीएम कार्ड व पासबुक पीड़ित के पास ही था। पुलिस ने बताया कि जारचा क्षेत्र के पटाडी गांव निवासी नरेश कुमार शर्मा एनटीपीसी में नौकरी करते हैं। परिसर स्थित एसबीआई की शाखा में इनका बैंक खाता है। सोमवार को चार बार में खाते से 80 हजार की नकदी किसी ने निकाल ली। मोबाइल पर एसएमएस आने पर पता चला। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ एनटीपीसी चौकी में तहरीर दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो