खोड़ा के लिए
-----
बदमाशों ने कोरियर ब्वॉय से लूटा मोबाइल पार्सल
नोएडा। महामाया फ्लाइओवर के पास बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर को कोरियर ब्वॉय से पार्सल लूट लिया। पार्सल में तीन नए मोबाइल थे। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 में शिकायत की है। खोड़ा निवासी लोकेश कांडपाल नोएडा में ऑनलाइन सामान बेचने वाली एक कंपनी में कोरियर ब्वॉय है। वह शुक्रवार दोपहर एमआई कंपनी के तीन मोबाइल की डिलीवरी देने जा रहा था। इसी बीच वह महामाया फ्लाईओवर के पास मोबाइल पर किसी से बात करने लगा, तभी रांग साइड से आए एक बाइक सवार दो बदमाश लोकेश की बाइक के पीछे रखे पार्सल को लेकर भाग गए। लोकेश ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। ब्यूरो