फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा सी के ऐश पांड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। निर्माणाधीन 1320 मेगावाट क्षमता के ओबरा सी के ऐश पांड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पिछले तीन माह से ग्राम पंचायत पनारी के विभिन्न टोलों में चल रहे सर्वे के बाद अब ग्रामीणों से आम सहमति की कवायद शुरू की गई है। पनारी के गुरुड़ में शनिवार को ओबरा सी तथा राजस्व विभाग ने कैंप लगाकर ग्रामीणों से वार्ता की। भूमि अधिग्रहण को लेकर चर्चा की। उप जिलाधिकारी सदर सादाब असलम की अगुवाई में ऐश डैम से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों से सीधी वार्ता, परसंपत्तियों का आंकलन एवं ग्रामीणों से सामंजस्य बनाने का प्रयास किया गया। वार्ता में ग्रामीणों को सर्किल रेट के साथ वर्तमान मुआवजा नीति की भी जानकारी दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ओबरा ज्ञान प्रकाश राय, ओबरा सी के अधिशासी अभियंता इं. राजीव कुमार आदि सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें