फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की सा जिशकरता समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


कपिल हत्याकांड में महिला सहित दो धरे

हत्या की रची थी साजिश, चाकू मुहैया कराया था
मुख्य आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ममूरा में शराब बेचने की शिकायत करने की धमकी देने पर तस्कर ने 12वीं के छात्र कपिल की हत्या कर दी थी। इस मामले में साजिशकर्ता महिला और चाकू मुहैया कराने वाले दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए हत्यारोपी को भेजा था। हालांकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
सीओ राजीव कुमार ने बताया कि बागपत निवासी सुनील कुमार ममूरा गांव की गली नंबर-8 में परिवार के साथ रहता है। उनका बेटा कपिल (17) 12वीं में गाजियाबाद के एक कॉलेज में पढ़ता था। गली में शराब तस्कर प्रताप से कपिल का विवाद हो गया था। कपिल ने प्रताप को धमकी दी थी कि वह पुलिस से उसके शराब बेचने की शिकायत करेगा।
विज्ञापन

कपिल की इस बात से वह इतना बौखला गया कि उसने हत्या करने की ठान ली। इसके लिए कपिल के मकान में बतौर केयरटेकर काम करने वाली महिला पश्चिम बंगाल निवासी रूबिना और प्रताप के दोस्त अमित शाह ने हत्या की साजिश रची।
औरैया निवासी अमित शाह ने चाकू मुहैया कराया था और 18 अगस्त को प्रताप को दिया था। उसी दिन दिन प्रताप ने कपिल की हत्या को अंजाम दिया था।
सीओ ने बताया कि दोनों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद सोमवार को इंस्पेक्टर फेज-3 अखिलेश यादव ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह सोमवार तड़के कुछ सामान लेने आए थे।
विज्ञापन



‘पुलिसकर्मियों का आरोपी के पास आना-जाना था’
ममूरा में प्रताप शराब बेचता था और अक्सर पुलिसकर्मियों का उसके पास आना-जाना था, जिससे प्रताप के हौसले बुलंद थे। कपिल के परिजनों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी प्रताप से उगाही करके भी ले जाते थे। उसको शह देने वाले पुलिसकर्मियों के कारण हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें