फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में बवाल के बाद रोकी गईं इंटरनेट सेवाएं

Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
internet
विज्ञापन
बंडा में शनिवार को दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद अफवाहें फैलने की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि अफवाहों के कारण इंटरनेट बंद कराया गया था लेकिन स्थिति सामान्य होते ही सोमवार दो बजे इसे फिर शुरू करा दिया गया। सोशल साइटों की सघन निगरानी कराई जा रही है।  
विज्ञापन

इंटरनेट पर रोक से बीएसएनएल की ब्रॉड बैंड सेवा समेत अन्य सेवा प्रदाता कंपनियों केे नेटवर्क से व्हॉट्सएप, फेसबुक आदि सोशल मीडिया सेवाएं रविवार रात से ठप हो गईं। एक निजी कंपनी के उपभोक्ताओं को रविवार देर रात से नेट सेवाएं रोके जाने के मेसेज मिलने लगे। सोमवार को बैंकों समेत कई सरकारी विभागों के कार्यालयों और साइबर कैफे का कामकाज पर भी इसका असर हुआ।
इंटरनेट सेवाओं में गड़बड़ी रविवार दोपहर से शुरू हो गई। बीएसएनएल की नेट सेवाएं शुरुआत में करीब दो घंटे तक धीमी गति से चलीं लेकिन शाम चार बजे से नेट कनेक्टिविटी बंद हो गई। हालांकि कुछ निजी टेलीकॉम कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं धीमी गति से जारी रहीं। सोमवार दोपहर बाद नेट सेवाएं बहाल हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें