गाजियाबाद के लिए
----------
इंजीनियर के खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये
नोएडा। साइबर ठगों ने एक इंजीनियर का डेबिट कार्ड क्लोन कर खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पांच दिन पहले ही बैंक से डेबिट कार्ड लिया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-58 पुलिस से की है। खोड़ा कॉलोनी के दीपक विहार में मनीष देव किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने दो माह पहले सेक्टर-58 स्थित में नौकरी शुरू की है। मनीष ने बताया कि कंपनी ने उनका सैलरी अकाउंट सेक्टर-62 स्थित एक बैंक में खुलवाया है। खाते में उनकी डेढ़ महीने की सैलरी 44 हजार रुपये जमा थी। उन्हें पांच दिन पहले बैंक से डेबिट कार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए। शनिवार रात करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर 3 मेसेज आए जिसमें 3 बार में खाते से 30 हजार रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिए। ब्यूरो