हापुड़ के लिए
------
हेडिंग: ऑटो सवारों बदमाशों ने किया लूटपाट का प्रयास
युवक के शोर मचाने पर लोगों को आता देख बदमाश हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। हापुड़ नगर निगम के एक कर्मचारी से सेक्टर-63 के पास ऑटो सवार बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। शोर मचाने पर गार्ड को आता देखकर बदमाश भाग निकले। मेरठ के किठोर निवासी रोहित पांचाल शनिवार शाम करीब 8 बजे बस से सेक्टर-62 पर उतरे। वहां से उन्हें सेक्टर-70 बसई गांव निवासी बहन के यहां जाना था। रोहित एक ऑटो में बैठ में गए। कुछ दूर चलने पर ऑटो में दो युवक जबरदस्ती बैठ गए। सेक्टर-63 जिजंर होटल की सर्विस रोड पर चालक ने ऑटो रोक दिया। इसके बाद चालक समेत तीनों बदमाश रोहित से लूटपाट की कोशिश करने लगे। रोहित के शोर मचाने पर पास ही बैंकों पर मौजूद तीन गार्ड युवक की मदद के लिए दौड़े। गार्ड को आता देख बदमाश ऑटो लेकर भाग निकले। फेज-3 पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।