फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड से गाली-गलौच पर ट्रैफिक सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड से गाली-गलौच, ट्रैफिक सिपाही निलंबित
विज्ञापन

नोएडा। बार-बार सभ्यता, संयम और अनुशासन का पाठ पढ़ाने के बावजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार होता नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि सोमवार को एक ट्रैफिक सिपाही ने पुलिस ऑफिस में तैनात होमगार्ड के साथ गाली-गलौच कर दी। होमगार्ड की शिकायत पर एसएसपी ने तत्काल आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड नोेएडा पुलिस के सेक्टर-14ए स्थित ऑफिस में तैनात है। होमगार्ड का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस का सिपाही नरेंद्र अक्सर उसके साथ गाली-गलौच व अभद्रता करता है। सोमवार को आरोपी सिपाही ने किसी बात को लेकर उसकी पिटाई कर दी। नरेंद्र से पिटने के बाद होमगार्ड पुलिस ऑफिस में ही रोने लगा। इसी दौरान एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा एक प्रेसवार्ता के लिए सेक्टर-14ए पुलिस ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने होमगार्ड को रोता हुआ देख तुरंत ऑफिस में बुलाया। होमगार्ड ने रोने की वजह बताते हुए, आरोपी सिपाही का गाली-गलौच करने वाला एक ऑडियो भी एसएसपी को सुनाया। इस पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें