फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपराध संक्षेप-1

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली में बिलासपुर गांव के शाहरुख ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया है कि उनके पिता युनूस व छोटा भाई दानिश अपनी बाइक पर सवार होकर 6 जुलाई को घर जा रहे थे। सिरसा गोल चक्कर के पास रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता बाल-बाल बच गए। जबकि छोटा भाई दानिश के दाहिने पैर और सिर में चोट आई है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार और पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट लगाया था या नहीं। ट्रक चालक की सीसीटीवी के आधार पर तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन




हथियार के साथ घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्रियदर्शनी के पास स्थित पार्क से हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एटा के आमेर (23) के रूप में हुई है। आरोपी हथियार के साथ लूट और चोरी के इरादे से घूम रहा था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें