फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। ससुराल आए युवक का शव नगीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मिलने से सनसनी फैल गए। मामला शुक्रवार रात करीब 8 बजे का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल मांड़ीखेड़ा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब 10 बजे संबंधित मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए सैंपल जांच के लिए करनाल में भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शव की पहचान राजस्थान भिवाड़ी निवासी समीम पुत्र इब्राहिम के रूप में हुई है। 25 वर्षीय युवक दो दिन पहले नगीना खंड के गांव गुमट बिहारी अपनी पत्नी सकुनत पुत्री उस्मान से मिलने और अपनी तीन बेटियों को कपड़े देने के लिए लाया था। एक रात रुकने के बाद बुधवार को वह अपने गांव के लिए रवाना हो गया था। मृतक समीम के भाइयों का आरोप है कि 2 दिन पहले समीम गुमट बिहारी गांव आया था। यहां उसके साथ उसके साले सोहराब व अन्य लोगों ने मारपीट की। जिसके कारण उसकी मौत हुई है।
वहीं मृतक समीम का साला सोहराब का कहना है कि हमारे पास से समीम सही सलामत गया था। उसके साथ किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की गई। अपनी दो बहनों की शादी 5 साल पहले समीम व उसके भाई के साथ की थी। उसकी मौत का कोई दूसरा कारण हो सकता है। वह नशा का आदी था। इसलिए अपनी बहन को उसके साथ नहीं भेजा। पुलिस को जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल से शुक्रवार रात्रि में एक व्यक्ति के अस्पताल में बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। परिजनों के पहुंचने के बाद मेडिकल बोर्ड से शनिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें