फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। फर्जी तरीके से मृतक के नाम पर राशन लेने के मामले में दोषी के खिलाफ नौ महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मामले में इंडरी के गांव बडक़ालीमुद्दीन के शिकायतकर्ता डिपो धारक इस्माइल ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज, रेवाड़ी रेंज के आईजी से मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित डिपो धारक इस्माइल ने बताया कि उनके ही गांव के आरोपी आशिक मृतक शरीफ, हसीना व फाइमा के नाम से 21 दिसंबर 2019 से 9 जून 2020 तक लगातार राशन लेकर विभाग को चूना लगाता रहा। वहीं दूसरी ओर आशिक के चचेरे भाई मोहम्मद फारूख ने इस्माइल डिपो होल्डर पर मरे लोगों के नाम पर राशन लेने का आरोप लगाया था। मामले में खाद्य एवं आपूर्ति नियत्रक विभाग ने जांच की। इसमें डिपो धारक इस्माइल निर्दोष पाया गया वहीं शिकायतकर्ता मोहम्मद फारूख का चचेरा भाई आशिक दोषी पाया गया। मामले में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग के जांच अधिकारी विजय कुमार ने रोजका मेव थाना प्रभारी को आशिक के खिलाफ 14 सितंबर 2020 को कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में उन्होंने पुलिस कप्तान को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता इस्माइल ने बताया कि जून माह में आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की ओपीनियन रिपोर्ट भी थाने में पहुंची हुई है। ऐसे में उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस मामले में रोजका मेव थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे अभी पता चला है। मामले की जानकारी के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा लोगों की शिकायत के साथ तुरंत समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें