फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देवहा नदी में बोरों में मिलेे प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष

Mon, 10 Nov 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव गाजीपुर कुंडा के निकट देवहा नदी में कई बड़े बोरों में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले ताे खलबली मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। थाना पुलिस जांच में जुटी है। एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। गोवंशों के अवशेष से भरे से कई बोरे नदी की दूसरी ओर बरेली जिले के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में भी मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच ग्रामीणाें ने छह से अधिक बोरे देवहा नदी के पानी में उतराते देखे। इसमें कुछ बोरे बरखेड़ा थाना और कुछ क्योलड़िया थाना क्षेत्र में उतरा रहे थे। बोरों में प्रतिबंधित पशुओं के सिर और अवशेष नजर आने पर खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना हिंदू संगठनों और पुलिस को दी गई। बजरंग दल के जिला संंयोजक परविंदर सिंह ने बताया कि नदी के दोनों ओर कट्टों में गोवंशों के सिर मिले हैं। प्रशासन को सूचना दी है। पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद हैं। उधर, गोवंशों के अवशेष मिलने की सूचना पर बरखेड़ा थाना पुलिस पहुंची। क्योलड़िया थाना पुलिस भी जांच में जुटी है। बीसलपुर एसडीएम नागेंंद्र पांडे ने भी पहुंचकर जानकारी जुुटाई है। बरखेड़ा थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि अवशेष मिले हैं। जांच की जा रही है। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला जाएगा। इससे अवशेष फेंकने वालों के आने के बारे में सुराग मिल सकता है।

जांच के लिए भेजा अवशेषाें का सैंपल
गोवंशों के अवशेष मिलने की सूचना पर बीडीओ बरखेड़ा वेदप्रकाश व राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. हरपाल भी पहुंचे। अवशेषों की जांच कर सैंपल लिया है। उधर, अवशेषों को दफन करने के लिए पुुलिस ने जेसीबी बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा और क्योलड़िया क्षेत्र में करीब छह बोरों में अवशेष मिले हैं। सैंपल कराया गया है। जांच कराई जा रही है।- नागेंद्र पांडे, एसडीएम बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें