फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की खान में बने तालाब में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक की हालात नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। गांव गोधौली में शुक्रवार को पहाड़ की खान में बने तालाब में नहाने गए पांच बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं दो को गांव वालों ने डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुन्हाना पुलिस मौके पर पंहुची और कार्रवाई मे जुट गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गौधोली गांव के अरावली पहाड़ की तलहटी में तालाब नुमा गहरे गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद गांव के ही सौहिद पुत्र आजाद (13), शाहरण पुत्र शहजाद (10) व रिहान पुत्र जफरू (12) सहित पांच बच्चे नहाने चले गये। गांव के लोगों ने बताया कि जोहड़ में नहाने के दौरान सौहिद व शाहरण गहरे पानी मे ंचले गए जिनकी डूबने से मौत हो गई। जबकि रिहान को मौके पर खडे़ लोगों ने डूबने से बचा लिया। अस्पताल में इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वहीं पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह का कहना है कि बच्चों की जोहड़ में डूबने से मौत हुई है या फिर कोई और कारण है इसकी जांच की जा रही है।
वहीं एसडीएम रणवीर सिंह का कहना है कि मृतक बच्चों के परिजन उनसे मिले ंहै, जिन्होंने बच्चों की मौत को एक हादसा बताया है। वे बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों और पुलिस ने राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें