फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-एफडी तोड 1 करोड़ 60 लाख 70 हजार रूपये को खुर्दगबुर्द करने के आरोप में बीडीपीओ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना/तावडू। तावडू खं्ड की ग्राम पंचायत रानियाकी व पंचायत समिति के खाते से 1 करोड़ 60 लाख 70 हजार रुपये को फर्जीवाड़ा कर खुर्दबुर्द करने के आरोप में पुलिस ने तावडू के तत्कालीन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। अमित फिलहाल हथीन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पद पर है। अमित कुमार को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपायुक्त नूंह ने तावडू के तत्कालीन बीडीओ अमित कुमार, पूर्व सरपंच जमशेद व ग्राम सचिव रामदास के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी कागजातों के साथ छेड़छाड़ सहित शिकायत की थी। जिसके आधार पर तीन अप्रैल 2019 को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तावडू पुलिस ने आरोपी बीडीपीओ को शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में पूरे फर्जीवाडे़ के खुलासा होने की संभावनाएं है।
गौरतलब है कि 2017 में तावडूू खंड के तत्कालीन बीडीओ अमित कुमार पर ब्लाक समिति के चेयरमैन व ब्लाक समिति सदस्यों ने बिना चेयरमैन की मंजूरी व बिना पंचायत समिति प्रस्ताव के पंचायत समिति के फंड से करीब 11 लाख रुपये की राशि निकाल कर खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया। वहीं चेयरमैन व सदस्यों ने बीडीओ से इस मामले में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस फर्जीवाडे़ की शिकायत जिला उपायुक्त से लेकर पंचायत मंत्री व मुख्यमंत्री तक की गई। बीडीओ अमित कुमार पर आरोप था कि उसने रानियाकी पंचायत के पूर्व सरपंच जमशेद व ग्राम सचिव रामदास के साथ मिलकर कुल 1 करोड़ 60 लाख 70 हजार रुपये की एफडी को फर्जीवाड़ा कर तोड़कर राशी को खुदबुर्द कर दिया था। अधिकारियों की जांच में दोषी पाए जाने पर तावडू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें