रबूपुरा (संवाद)। थाना पुलिस ने पांच दिन पहले क्षेत्र के गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद स्थित घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। चोरी के आभूषण खरीदने के मामले में पुलिस ने कस्बा निवासी स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। घर से आभूषण चोरी के आरोप में एक नाबालिग भी पकड़ा गया है। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि गांव खेड़ामोहम्दाबाद निवासी देव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर से किसी ने आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने एक नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने आभूषण चोरी कर कस्बे के स्वर्णकार राहुल को बेच दिए थे। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई अंगूठी, चेन आदि बरामद कर ली।
रबूपुरा (संवाद)। कस्बा के मोहल्ला राजपूतान निवासी दीपक शर्मा का कहना है कि शनिवार शाम वह पास के मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था। आरोप है कि दवा के सेवन करने के लिए पानी मांगने पर स्टोर संचालक व युवक में कहासुनी हो गई। नाराज स्टोर संचालक ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक के सिर में चोट लगी है और उसका कान भी कट गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।