फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: क्रिकेटर की पत्नी से सरेराह छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा कर की वारदात, पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

- पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर दी जानकारी, ई-मेल से मिली शिकायत पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स के एक खिलाड़ी की पत्नी के साथ कीर्ति नगर इलाके में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी पांडव नगर निवासी चैतन्य शिवम (18) और पटेल नगर निवासी विवेक (18) को गिरफ्तार किया है। घटना के समय वह अपने कार्यालय से कार से घर की ओर जा रही थीं। वहीं आरोपी युवक बाइक से उनकी कार का पीछा लगातार अश्लील इशारे कर रहे थे।
पीड़िता ने मामले को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें आरोपी बाइक से उनकी कार में टक्कर भी मारते नजर आ रहे हैं। वहीं डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में पीड़िता ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर ई-मेल के जरिए शिकायत मिलने के बाद कीर्ति नगर थाना पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद दो आरोपियों की फुटेज से पहचान कर उन्हें पटेल नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।वीडियो को शेयर करते हुए पीड़िता ने यह भी लिखा कि घटना के बाद जब उन्होंने घर पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने कहा कि अब आप सुरक्षित घर पहुंच गई हैं, तो इसे जाने दो। अगली बार उनका नंबर नोट कर लेना। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि वह अगली बार उन लोगो का फोन नंबर भी ले लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि 5 मई को ईमेल के जरिए कीर्ति नगर थाना को एक शिकायत मिली। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कीर्ति नगर इलाके की लाल बत्ती पर इंतजार करते हुए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने तेज गति से उनकी कार को ओवरटेक किया और उनकी कार के ठीक सामने अपनी बाइक रोक दी। बाइक पर सवार दो युवक उन्हें घूरने लगे और उन्होंने उसकी कार को अपने हाथों से पीटा। शिकायत मिलने के बाद कीर्ति नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ कर जांच की जा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें