रोहड़ू। रोहड़ू में विभागीय क्रिकेट कमेटी की ओर से 2 नवंबर को क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें कॉर्पोरेट की टीम को भी जोड़ा गया है। विभागीय क्रिकेट कमेटी रोहड़ू के मुख्य सलाहकार संदीप सोनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता सफेद लेदर बॉल से टी-10 लीग फॉर्मेट में होगी। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। इन सभी टीमों को पूलों में विभाजित किया जाएगा। पूल की सर्वश्रेष्ठ टीम को सेमीफाइनल के लिए प्वाइंट टेबल की प्रणाली के जरिये क्वालीफाई किया जाएगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दो नवंबर को होगा और छुट्टी वाले दिन ही यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम समाला में खेली जाएगी। कमेटी में जोगिंदर नेगी को अध्यक्ष, समर ठाकुर को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह सचिव, मुकेश नंदियान कोषाध्यक्ष, संदीप सोनी को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। कमेटी की कार्यकारिणी में जोगिंदर नायक, मनोज रुमान, सतीश चौहान, मोनू नेगी को शामिल किया गया है।