ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-V स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में चार नवंबर को अंतर-हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें कक्षा नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक टीम में 11 मुख्य खिलाड़ियों समेत कुल 15 खिलाड़ी होंगे। प्रत्येक पारी आठ ओवर की होगी। स्कूल के खेल विभाग के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल कौशल, टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।