ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्किप्पेर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉरपोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में क्रिक हीट ने मिनडोज स्ट्राइकर्स को 22 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिक हीट ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिनडोज स्ट्राइकर्स की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। योगेश नागर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।