फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाली देने से मना किया तो दबंगों ने युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव थोरा में युवक के साथ मारपीट करने और उसे घायल करने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव नीमका निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल की रात लगभग 8:30 बजे वह किसी काम से थोरा गांव गया था। गांव में शराब के ठेके के पास अमित, दीपक, अंशुल और कृष्ण खड़े हुए थे। प्रशांत ने बताया कि उसे देखकर चारों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो चारों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज हो चुका है और मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें