नोएडा (संवाद)। लगातार हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार को शहर में आयोजित कई क्रिकेट लीग मुकाबले रद्द करने पड़े। सेक्टर-110 में स्टार वीक डे मॉर्निंग सीजन-6, देवभूमि स्टेडियम में बूम बूम वीक डे सीजन-8 और सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान पर प्रस्तावित लीग मैच गीले मैदान के कारण नहीं हो सके। खिलाड़ियों ने कहा कि लगातार बारिश से अभ्यास प्रभावित हो रहा है, जिससे आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों पर असर पड़ रहा है।