यमुना सिटी (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए दनकौर के पास निजी यूनिवर्सिटी के सामने निर्माणाधीन रैंप का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास 60 मीटर रोड पर वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी डायवर्जन बनाया गया था लेकिन पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद इस डायवर्जन की हालत पूरी तरह खराब हो गई है। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।