ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-7 के लीग मैच में क्रिकेट-11 ने तम्मय टस्कर्स को 12 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट-11 ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 251 रन बनाए। अंकित चौबे ने 94 रन और सूर्या पाल ने 72 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तम्मय टस्कर्स की टीम सात विकेट पर 239 रन ही बना सकी। क्रिकेट-11 की ओर से कुनाल शर्मा ने चार विकेट हासिल किए। अंकित चौबे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।