फोटो
रामायण बोध परीक्षा में अर्नव अव्वल
ग्रेटर नोएडा। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में हरनंदी महानगर के भीमनगर प्रखंड स्थित गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रामायण बोध परीक्षा के विजेताओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में रामायण के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। परीक्षा परिणाम में अर्नव सिंह राजपूत ने प्रथम, नभित गर्ग ने द्वितीय तथा आरुषि दुआ, अथर्व कुमार एवं अदिति राय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्व हिंदू परिषद के हरनंदी महानगर के सह मंत्री रिपुंजय शुक्ला, शशिकांत, आशुतोष, निधि, नताशा व ऋषि आदि मौजूद रहे। ब्यूरो