ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रही फ्रेंडशिप कप सीजन-28 के लीग में क्रिक प्रीमियर्स ने मेगाटेल चैंपियन को छह विकेट से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेगाटेल चैंपियन ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट पर 121 रन का लक्ष्य बनाया। विपक्षी टीम की ओर से रोहन ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिक प्रीमियर्स ने चार विकेट पर 125 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। दीपक ने 40 रन की पारी खेली।