पुलिस वाहन से टकराई क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : Mewat
पुलिस की गाड़ी से भिड़ी क्रेटा, 6 जवान घायल
नूंह। भादस-शिकरावा सड़क मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को एक क्रेटा की सीआईए नूंह पुलिस की गाड़ी से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में सीआईए के करीब 6 जवान घायल हो गए। इनमें 3 गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा क्रेटा चालक भी घायल है। इस मामले में नगीना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगीना थाना प्रभारी हरि सिंह ने कहा कि सीआईए नूंह के जवान बृहस्पतिवार रात को भादस-शिकरावा सड़क मार्ग पर गश्त कर रहे थे। तभी एक क्रेटा से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सीआईए के आधा दर्जन जवान घायल हो गए। हवलदार रूपेश का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एएसआई टेकचंद और देवेंद्र को निजी अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा साबिर और मेहर चंद हवलदार को भी मामूली चोटें आई हैं।