दादरी। कैमराला गांव में एक सप्ताह पहले टेंट हाउस पर काम करने वाले श्रमिक को जबरन ऊपर चढ़ाने के कारण हाई वोल्टेज बिजली लाइन का करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के दरभंगा निवासी मणिकांत यादव टेंट हाउस पर काम करते हैं। टेंट हाउस का ठेका सरोज यादव द्वारा लिया गया था । 27 फरवरी को कैमराला गांव में एक कार्यक्रम था। जहां पर बिजली के हाई वोल्टेज लाइन के तार ऊपर से जा रहे थे । मालिक व ठेकेदार को बिजली के तारों के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन जबरन मणिकांत को ऊपर चढ़ा दिया गया। जिससे बिजली का करंट लगने से वह झुलस कर घायल हो गया। घायल के पिता ने मालिक ओमवीर व ठेकेदार सरोज यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।