फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटाखे बेचते एक युवक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिवाली से पहले पुलिस पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने पटाखे बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रघुनंदन के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां सर्फाबाद गांव में रहता है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुवभूषण दुबे ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक कट्टा भरे प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के सामने से पकड़ा है। बरामद पटाखों में अनार, वंडर थ्रो, मेगा शॉट्स सुपर अनार, तूफान पटाखे, पर्थ ग्रीन, झिलझिल, आजाद पर्थ, रौली कैप्स, डिजिटल बम, पावर हाउस, स्पेशल स्पिनर, ऑरिजिनल मैजिक, फौजी ग्रीन बम और बिजली क्रेकर शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें