ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सेंचुरियन पार्क लोराइज सोसाइटी में रविवार को एओए का चुनाव हुआ। जिसमें सीपीएलआर ओनर्स की टीम ने जीत दर्ज की है। चुनाव समिति के सदस्य अमित गुप्ता ने बताया 491 में से 237 मतदाताओं ने मतदान किया। शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव में सीपीएलआर ओनर्स टीम को जीत मिली। टीम को 137 वोट मिली। जबकि विपक्षी यूनाइटेड टीम को 100 वोट मिली। विजेता टीम के सदस्य जितेंद्र सिंह, राजीव कुमार, राजकुमार, अमित कुमार, अनिल नौटियाल, चंदेश्वर कोटिया, जयपाल सिंघल, महेश चद्र, मनोज गुप्ता और शिखा वर्मा हैं। ब्यूरो