फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौशाला का होगा लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के फलैदा बांगर में गौशाला बनकर तैयार हो गई है। इसी सप्ताह इसका लोकार्पण भी किया जाना प्रस्तावित है। इसके शुरू होने के बाद लावारिश गौवंश को यहां रखा जा सकेगा। जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी ने बताया कि करीब 500 की क्षमता अभी यहां है। इसको जरूरत के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है। धूप, ठंड व बारिश से गौवंश को राहत देने के लिए शेड भी बनाए गए हैं। जहां पीने का पानी और चारा भी उपलब्ध होगा। बीमार गौवंश के लिए अलग शेड रहेगा। भूसा व चारा रखने के लिए अलग स्टोरेज यहां बना है। पिछले दिनों यमुना सिटी और आसपास के इलाकों में लावारिश जानवरों की वजह से हुए सड़क हादसों के बाद इस गौशाला के शुरू होेने की मांग भी बनी हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें