फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पलवल के ध्यानार्थ) पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा के पलवल का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

- यमुना सिटी के रबूपुरा समेत हरियाणा में भी दर्ज हैं कई मुकदमें
फोटो.....
रबूपुरा। रबूपुरा में मंगलवार रात को पुलिस ने 25 हजार के ईनामी गो तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस कर्मियों ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रबूपुरा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस कार्गो टी प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान हरियाणा के पलवल के गांव शेखपुर निवासी संजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वांछित अपराधी है। उसके खिलाफ रबूपुरा में पहले से दो नामजद मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही हरियाणा में भी उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज हैं। बदमाश के पास से पुलिस को तमंचा और चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें