नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में फिल्म गोदान का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि ये फिल्म मानवता और प्रकृति के बीच के पवित्र बंधन को श्रद्धांजलि है। ये हमारी संस्कृति में गाय की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाती है। मौके पर मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे। फिल्म में अभिनेता मनोज जोशी और उपासना सिंह के साथ साहिल आनंद, सहर्ष शुक्ला और बाबा सत्यनारायण मौर्य जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी एक बछिया और उसके नायक पर केंद्रित एक भावनात्मक यात्रा है। इसमें हिंदू धर्म में गाय के गहरे महत्व को दिखाया गया है। निर्माता विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि गोदान बनाकर उन्होंने एक ऐसी कहानी प्रस्तुत करने का प्रयास किया है जो शिक्षाप्रद और भावनात्मक रूप से मनोरंजक दोनों हो। ब्यूरो