फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन नाले में गिरी गाय की हुई मौत

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 के गेट के पास रात के अंधेरे में खुले नाले में गाय गिर गई। स्रोत न
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर म्यू-2 के गेट के पास बुधवार रात नए बने निर्माणाधीन खुले नाले में गिरने से एक गाय की मौत हो गई। नए बन रहे नाले को ढंका नहीं गया था, वहीं जरूरी बेरीकेडिंग भी यहां नहीं की गई थी।बृहस्पतिवार सुबह जेसीबी की मदद से गाय के शव को बाहर निकाला गया। अब खुले नाले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सेक्टर के गेट के पास बने नए नाले को ढका नहीं गया। नाले से बाहर निकलने की कोशिश के दौरान गाय की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नाले के कारण भविष्य में भी हादसा हो सकता है। इसमें किसी बच्चे एवं अन्य जानवर के गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से नाले को जल्द ढकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें