फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चचेरे भाई पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चचेरे भाई पर फायरिंग, बाल-बाल बचा
दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित कोट गांव में तेरहवीं के दौरान पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने चचेरे भाई पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल बरामद की है। कोट गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पिता मनवीर की शुक्रवार को तेरहवीं थी। सुबह के समय वीरेंद्र सिंह का चचेरा भाई महेश उर्फ मोनू अपने दो साले प्रशांत, गौरव और उनके दोस्त अजय के साथ बिना निमंत्रण के घर में घुस आया। महेश उर्फ मोनू ने पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वीरेंद्र सिंह के विरोध करने पर अजय ने जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्टल से फायर कर दिया। गोली वीरेंद्र सिंह के करीब से गुजरी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। महेश उर्फ मोनू, प्रशांत और गौरव ने वीरेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। एसीपी ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि पुलिस ने महेश उर्फ मोनू, अजय, प्रशांत और गौरव को गिरफ्तार किया है। यह भी जांच हो रही है कि आरोपी ने अवैध पिस्टल कहां से खरीदी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें