फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज हत्या के आरोपी ससुर की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी ससुर सुंदर की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। वादी भोलू ने थाना दनकौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन पूजा की शादी विनय के साथ 1 दिसंबर 2020 को हुई थी। शादी में काफी दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। फरवरी 2022 में वादी के पिता ने 15 लाख रुपये नकद दिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपी पक्ष फॉर्च्यूनर कार और एक प्लॉट की मांग करने लगा। उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और कई बार सामाजिक स्तर पर समझौते के बाद ससुराल भेजा गया। 8 जुलाई 2025 की सुबह पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी के अधिवक्ता ने कहा कि आरोपी हृदय रोगी हैं और उसकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। मृतका ने स्वयं आत्महत्या की थी। वहीं दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया अभियुक्त की अपराध में संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। अपराध गंभीर प्रकृति का है, इसलिए जमानत देने का कोई पर्याप्त आधार नहीं बनता। इस कारण जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें