फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपत्ति हड़पने पर महिला समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति हड़पने पर महिला समेत चार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन



दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज किया है। बढ़पुरा गांव निवासी हरवीर सिंह उर्फ गजराज अपने अविवाहित दिव्यांग भाई सुरेंद्र एवं अन्य परिजनों के साथ रहते हैं। पिता की संपत्ति का कोई बंटवारा नहीं हुआ है। एक साथ रहकर खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इनके घर पर विपिन शर्मा व उसके भाई न्यादर गंज निवासी भूपेंद्र उर्फ़ मूला का आना जाना था।
विज्ञापन

गजराज ने बताया कि 4 सितंबर 2024 को सुरेंद्र की तबीयत खराब हो गई। सुरेंद्र को विपिन शर्मा शारदा अस्पताल इलाज के लिए ले गया। सूचना मिलने पर जब परिवार के लोग शारदा अस्पताल पहुंचे तब तक विपिन शर्मा व भूपेंद्र उनके भाई को उपचार के लिए भर्ती करा दिया। जब डॉक्टर से पूछा कि क्या परेशानी है तो बताया कि उनको ब्रेन हेमरेज हो गया है। शारदा अस्पताल में उनकी हालत बिगड़ने के चलते अन्य अस्पताल के लिए रेफर करने की बात परिजनों ने कही। तब हरवीर ने कहा कि सुरेंद्र अविवाहित हैं। उनका कोई बेटा नहीं है हम लोग ही परिजन है, लेकिन डॉक्टरों ने रेफर नहीं किया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद विपिन शर्मा व भूपेंद्र ने संपत्ति हड़पने की नीयत से फर्जी वसीयत दिखाई। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का मुक्की की । इस मामले में न्यायालय के आदेश पर विपिन शर्मा, भूपेंद्र उर्फ़ मूला, विमलेश, कैलाश भाटी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें