फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूरियर ब्वॉय का अपहरण, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरियर ब्वॉय का अपहरण, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

- जेवर से गांव जाते समय स्कॉर्पियो सवार गांव के लोगों पर अपहरण करने का आरोप

- आरोपी फरार, 48 घंटे बाद भी नहीं लगा पाई सुराग, पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

जेवर। कोतवाली जेवर क्षेत्र के कूरियर कंपनी में काम करने वाला कुरैब गांव निवासी युवक बृहस्पतिवार रात से गायब हैं। एयरपोर्ट की चहारदीवारी के पास उसकी बाइक और टिफिन पड़े हुए मिले। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसका अपहरण किया है। आशंका है कि आरोपी युवक की हत्या कर देंगे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस की तीन टीमें जांच में लगी हैं, लेकिन 48 घंटे बाद भी कोई पता नहीं लगा सकी है।


जेवर के कुरैब गांव निवासी राधाचरण का बेटा मुनेंद्र उर्फ मोनी (28) बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे जेवर से ड्यूटी से घर वापस जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में एयरपोर्ट की चहारदीवारी के पास दयानतपुर गांव के समीप गांव के ही स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने मोनी का अपहरण कर लिया। आरोपी मोनी को कार में डालकर ले गए हैं। बाइक और टिफिन दयानतपुर के समीप पड़े मिले हैं। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और गांव के कुछ लोगो पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाकर शिकायत दी। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया गया, लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस आरोपियों के परिजनों और रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। फरार आरोपियों के गांव से जाने के बाद फोन भी बंद आ रहे है। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व रबूपुरा में आरोपियों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने को धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। गायब युवक को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें