फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के हमले से दंपती सहित बेटी गंभीर, दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव रानीका में शनिवार सुबह दंपती व उनके बेटी पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पीड़ितों को पुलिस की मदद से नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालात ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीका निवासी ताहिर पुत्र इसराइल (58) उनकी पत्नी रहीसन (52) व बेटी नाजिस (12) को शनिवार सुबह उनके घर में अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पड़ोसियों को घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े सात बजे मिली। नूंह थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि दंपती व उनकी बेटी को सिर, मुंह के अलावा शरीर पर बुरी तरह से धारदार हथियारों से चोटिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ताहिर के दो बेटे हैं, जोकि हमले के समय घर पर नहीं थे। पीड़ित कई वर्षों तक सऊदी अरब में ड्राईवर का पेशा कर लौटा था। पीड़ित के दोनों बेटे भी ड्राईवरी से ही अपना गुजारा कर रहे हैं। बड़ा बेटा अलताफ (25) शादीशुदा है। जबकि दूसरा मकसूद (21) कुुंवारा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें