तावडू। उपमंडल के अंतर्गत तावडू-भिवाड़ी मार्ग पर ट्रक और कार की भिड़ंत में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केशव नगर, नारनौल निवासी विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को कार में सवार होकर वह अपनी पत्नी के साथ अलीगढ़ से नारनौल जा रहे थे। अतीतका मोड़ पर तावडू की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान उनकी कार ट्रक की चपेट में आ गई। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपति फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। संवाद